Sunday, October 3, 2021

आसमान पर हिंदी मुहावरे {Hindi Idioms on Sky }

 आसमान पर हिंदी मुहावरे {Hindi Idioms on Sky }

                                                       


1.आसमान टूट पड़नाबहुत बड़ी मुसीबत पड़ना - 
वाक्य प्रयोग -  मोहन  के पिता की मृत्यु से तो उसके परिवार पर आसमान ही टूट पड़ा ।
 
2.आसमान पर चढ़ना– बहुत अधिक अभिमान करना –  
वाक्य प्रयोग--  थोड़ी सी सफ़लता से ही रघुवीर का दिमाग आसमान पर चढ़ गया ।

3.आसमान सिर पर उठा लेना – बहुत अधिक शोर करना 
वाक्य प्रयोग- बच्चे का खिलौना टूटते ही उसने आसमान सिर पर उठा लिया।
 

4.आकाश में उड़ना–( बहुत अधिक खुश होना ) 

 वाक्य प्रयोग -  सरकारी नौकरी पाने पर मदन  का दिमाग आकाश में उड़ने लगा। 

 5.आकाश–पाताल एक करना–(कठिन परिश्रम करना)
वाक्य प्रयोग --मैंने सरकारी नौकरी पाने के लिए आकाश–पाताल एक कर दिया था ।

6.आकाश–कुसुम होना–(दुर्लभ होना)
वाक्य प्रयोग -- किसी सामान्य व्यक्ति के लिए  प्रधान मंत्री से मिलना  आकाश–कुसुम ही होता है।

7आकाश–कुसुम तोड़ना–  (कठिन कार्य )                                                                   

 वाक्य प्रयोग -  इन परिस्थिति में  रहते हुए आई एस. की परीक्षा पास करना आकाश कुसुम तोड़ने के समान है । 

8.आकाश से बातें करना–(काफी ऊँचा होना)  

 वाक्य प्रयोग -  आजकल सभी शहरों में आकाश से बातें करती  इमारतें  बन गई हैं।

9.आकाश के तारे तोड़ना – असंभव कार्य करना   
 वाक्य प्रयोग -युवक ने अपनी प्रेमिका से कहा कि तुम्हारे लिए तो मैं आकाश के तारे भी तोड़ सकता हूँ।

10.आकाश के तारे गिनना – नींद न आना-                                                                            

वाक्य प्रयोग -जब से मदन की नौकरी छूट गई , तब से चिंता के कारण वह आकाश के तारे गिन रहा है ।
11.आकाश छू लेना -बहुत प्रगति करना /ऊँचा होना-
वाक्य प्रयोग 1 -रमेश ने शुरुआत में बहुत मेहनत की ,इसीलिए आज उसका कैरियर आकाश छू रहा है।
वाक्य प्रयोग  2 -महानगरों में आकाश छूती इमारतें होना आम बात है। 

No comments:

Post a Comment

विराम चिह्न ‘Punctuation

 विराम चिह्न /Punctuation  छोड़ो मत मारो   मोटे वाक्यों को आप निम्न में से किसी एक प्रकार से पढ़ सकते हैं।  "छोड़ो ,मत मारो  ।"  &quo...