Sunday, July 2, 2023

MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 10 बड़े भाई साहब with Answers

 

MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 10 बड़े भाई साहब with Answers



मैं लताड़ सुनकर आँसू बहाने लगता। जवाब ही क्या था। अपराध तो मैंने किया, लताड़ कौन सहे? भाई साहब उपदेश की कला में निपुण थे। ऐसी-ऐसी लगती बातें कहतें ,ऐसे-ऐसे सूक्ति बाण चलाते कि मेरे जिगर के टुकड़े-टुकड़े हो जाते और हिम्मत टूट जाती। इस तरह जान तोड़ कर मेहनत करने की शक्ति मैं अपने में न पाता था। और उस निराशा में ज़रा देर के लिए सोचने लगता-’क्यों न घर चला जाऊँ। जो काम मेरे बूते से बाहर है, उसमें हाथ डालकर क्यों अपनी जिंदगी खराब करूँ।’ मुझे अपना मूर्ख रहना मंजूर था, लेकिन उतनी मेहनत से मुझे तो चक्कर आ जाता था, लेकिन घंटे-दो-घंटे के बाद निराशा के बादल फट जाते और मैं इरादा करता कि आगे से खूब जी लगाकर पढूँगा। चटपट एक टाइम-टेबिल बना डालता। बिना पहले से नक्शा बनाए कोई स्कीम तैयार किए बिना कैसे शुरु करूँ।टाइम-टेबिल में खेलकूद की मद बिलकुल उड़ जाती।

1. लेखक किसकी लताड़ सुनकर आँसू बहाने लगता?

  1. बड़े भाई साहब की                        
  2.  दादा की
  3. अध्यापक की                 
  4. इनमें से कोई नहीं|
उत्तर:
    1 बड़े भाई साहब की।

2. लेखक द्वारा आँसू बहाने का क्या कारण था?

  1. बड़े भाई साहब का उपदेश देना          
  2. बड़े भाई की डाँट सुनना
  3. अध्यापक द्वारा दंडित करना                 
  4. कक्षा में अनुत्तीर्ण होना।
उत्तर:
2.बड़े भाई साहब की  डाँट सुनना

3. भाई साहब की डाँट सुनने के बाद निराश हुआ छोटा भाई क्या सोचने लगता था?

  1. पढ़ाई मन लगाकर करूँगा      
  2. क्यों न घर वापस चला जाऊँ
  3. पुनः खेल खेलने चला जाऊँ         
  4. उनकी बातों पर कोई ध्यान न दूँ।   
उत्तर:
2.घर वापस चला जाऊँ।~

4. भाई साहब हर समय छोटे भाई को क्या उपदेश देते थे? 

  1. पढ़ाई  करने का                          
  2. खेल-कूद न करने का 
  3. समय व्यर्थ न करने का        
  4. उपर्युक्त सभी। 

उत्तर:

2. पर्युक्त सभी।

5. निराशा के बादल हटने पर छोटा भाई क्या निश्चय करता था?

  1. अपने बूते से बाहर का काम नहीं करना    
  2. दादा के पास घर  चले जाने का।
  3. बड़े भाई को खूब परेशान करने का    
  4. खूब मन लगाकर पढ़ाई करना

उत्तर:

                (iv) खूब मन लगाकर पढ़ाई करना 

मेरा  टाइम-टेबिल  बना  लेना एक बात है, उसपर अमल करना दूसरी बात। पहले ही दिन उसकी अवहेलना शुरू हो जाती । मैदान की वह सुखद हरियाली, हवा के हलके-हलके झोंके, फुटबॉल की वह उछल-कूद , कबड्डी के वह दाँव-घात , वॉलीबाल की वक तेज़ी और फुरती, मुझे अज्ञात और अनिवार्य रूप से खींच ले जातीऔर वहाँ जाते ही मैं सबकुछ भूल जाता। वह जानलेवा टाइम-टेबिल, वह आँख-फोड़ पुस्तकें, किसी की याद न रहती और भाई साहब को नसीहत और फ़जीहत का अवसर मिल जाता। मैं उनके साए से भागता, उनकी आँखों से दूर रहने की चेष्टा करता, कमरे में इस तरह दबे पाँव आता कि उन्हें खबर न हो। उनकी नज़र मेरी ओर उठी और मेरे प्राण निकले। हमेशा सिर पर एक नंगी तलवार सी लटकती मालूम होती। फिर भी जैसे मौत और विपत्ति के बीच भी आदमी मोह और माया के बंधन में जकड़ा रहता है, मैं फटकार और घुड़कियाँ खाकर भी खेल-कूद का तरस्कार न कर सकता था।

1.लेखक टाइम-टेबिल की अवहेलना क्यों कर देता था?

(i) भाई की डाँट फटकार के कारण          

(ii) खेल - कूद के शौक के कारण        

(iii) मैदान की वह सुखद हरियाली के कारण   

(iv)पढ़ाई में होशियार होने के कारण

उत्तर:

(ii) खेल - कूद के शौक के कारण   

 2. बड़े भाई को नसीहत और फ़जीहत का अवसर कैसे मिल जाता ?

(i) जानलेवा टाइम-टेबिल  के कारण           (ii) ज्यादा पढ़ने के कारण

(iii)  पढ़ाई   की अवहेलना के कारण      (iv) खेल-कूद का तिरस्कार करने के कारण   

उत्तर:

(iii)  पढ़ाई   की अवहेलना के कारण  

3. सिर पर एक नंगी तलवार सी लटकने का अर्थ है --

(i)जान का खतरा होना               (ii) लड़ने के लिए तलवार निकालना

  (iii)हिम्मत हारना                      (iv) तलवार ले कर घूमना  

उत्तर:

(i)जान का खतरा होना   

4.छोटा भाई किसके साए से भागता थे ?

(i) अध्यापक के                      (ii) पिताजी के

(iii) बड़े भाई साहब के                     (iv) खेल-कूद के

उत्तर:

(iii) बड़े भाई साहब के  

5. ’ दबे पाँव आना’ का अर्थ है-

(i) पाँव दबा कर आना                 (ii) भाई के पाँव दबाना

(iii) जोर से आवाज़ करना                    (iv) बिना आ्वाज़ किए आना

उत्तर:

(iv) बिना आ्वाज़ किए आना



No comments:

Post a Comment

विराम चिह्न ‘Punctuation

 विराम चिह्न /Punctuation  छोड़ो मत मारो   मोटे वाक्यों को आप निम्न में से किसी एक प्रकार से पढ़ सकते हैं।  "छोड़ो ,मत मारो  ।"  &quo...